योग से निरोग आत्मनिर्भर बन रहे योग शिक्षक

  • पतंजलि 25 दिवसीय योग शिविर का पंचम दिवस
  • भविष्य में योग सेवकों की समाज में अहम भूमिका

रतलाम। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के तत्वावधान में रतलाम जिले में चल रहे प्रदेश स्तरीय 25 दिवसीय एडवांस सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 15 फरवरी से 11 मार्च 2026 प्रातः 06 से 08 बजे तक गुरुनानक सिंधु भवन विरियाखेड़ी स्थित सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा।
शिविर के पंचम दिवस योग सत्र पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय द्वारा इंटिग्रेटेड अष्टांग योग प्राणायाम का विशेष अभ्यास कराया गया महिला पतंजलि योग समिति राज्य संवाद प्रभारी पिस्ता यादव उपस्थिति रहीं मुख्य अतिथि पोद्दार इंटरनेशनल स्कूल प्राचार्य निष्छल गुप्ता का भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डाॅ. उत्तम शर्मा, सोशल मिडिया प्रभारी नित्येन्द्र आचार्य द्वारा सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा द्वारा नव योग शिक्षकों को संगठनात्मक दिशानिर्देशों व शिविर संबधित जानकारी से अवगत कराया गया।
भविष्य में कुशल योग सेवकों की जनमानस में अहम भूमिका रहेगी जो व्यक्ति के शारीरिक मानसिक बौद्धिक रोगों से मुक्ति लिए योग से निरोग महायज्ञ में आहूति देगें युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया का मार्गदर्शन व सहयोग मिल रहा निश्चित ही शिविर पश्चात श्रेष्ठतम योग सेवकों को मुख्यालय गुरु धाम योग ऋषि स्वामी रामदेव जी महाराज का दिव्य आशीर्वाद लिए पांच दिवसीय नि:शुल्क मुख्य योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में जाने का अवसर मिलेगा।
पतंजलि वैलनेस योगग्राम से मान्यता प्राप्त वैघ चिकित्सकों द्वारा नि:शुल्क उपचार के साथ पारंपरिक घरेलू स्वदेशी एक्यूप्रेशर चिकित्सा अन्य स्वास्थय वर्धक पद्धतियों से अवगत कराया जाएगा शिविर संचालन में जिला पदाधिकारी गुरु निष्ठ योग सेवक अपना योगदान दे रहें गली मोहल्ले हर वार्ड में नि:शुल्क योग शाला हो जहाँ एक कुशल योग शिक्षकों के प्रयासों से प्रकृति संरक्षण संकल्प लिए समाज में फेल रही विनाशकारी विकृतियों रोगनाशक गंदगी विश्व व्यापी महामारियों से बचाया जा सके यही देखते हुए रजिस्ट्रेशन की प्रकिया जारी रखीं गई हैं अधिक जानकारी के लिए 9907020885 पर संपर्क किया जा सकता हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *