


रतलाम । कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के नेतृत्व एवं सीईओ जिला पंचायत वैशाली जैन के मार्गदर्शन में विरूपाक्ष महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि आयोजन पर्व में इस वर्ष दर्शन हेतु जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन एवं ग्रामीण जनों द्वारा व्यवस्था में नवाचार किया गया, जिससे दर्शनार्थियों को दर्शन में सुविधा हुई। नवाचार अन्तर्गत मेले के पूर्व पार्किंग स्थल का चिन्हांकन करके सुव्यस्थित पार्किंग स्थल बनाया गया एवं मेला क्षेत्र को नो व्हीकल जोन बनाया गया, श्रद्धालुओं के दर्शन हेतु डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाया गया जिसके अंतर्गत श्रद्धालुओं को बेरीकेटिंग के माध्यम से नवीन कॉरिडोर में प्रवेश दिया जाकर रैंप द्वारा दर्शन कर मंदिर के बाहर निकास दिया गया, समिति द्वारा बच्चों के तुलादान एवं यज्ञ हेतु डेडिकेटेड स्थल का चयन कर पृथक प्रवेश एवं निकास व्यवस्था की गई, सम्पूर्ण आयोजन स्थल को सीसीटीवी कैमरा से कवर किया जाकर मंदिर के पीछे स्थापित कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की गई, फ़ूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट द्वारा सम्पूर्ण मेला परिसर एवं मंदिर परिसर में प्रसाद वितरण स्थलों के सैंपल लिए जाकर जाँच की गई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पेयजल व्यवस्था की जाँच की गई शुद्ध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की गई, गर्भगृह से भगवान विरूपाक्ष महादेव के लाइव दर्शन का प्रसारण यूट्यूब पर किया गया एवं दर्शनार्थियों हेतु बेरीकेटिंग स्थल पर 2 बड़ी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया गया, विरूपाक्ष महादेव के लाइव दर्शन हेतु एक बड़ी स्क्रीन कालिका मंदिर परिसर रतलाम में भी स्थापित की गई, धार्मिक एवं पुरातात्विक धरोहर को किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हो इसके लिए श्रद्धालुओं को मंदिर को सुरक्षित एवं स्वच्छ रखने की अपील की गई इस प्रयास में काफी हद तक सफलता मिली।