खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गयो

रतलाम। अरे दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से आखड़ ली चुरा कर बाबा जासी कठे मेरे से … रंग रसिया… खाटू वाले श्याम तेरी शरण में आ गयो.. बालम हु तेरो श्याम… फागन आयो रे रसिया…आदि फाग गीत शास्त्री नगर में कथूरिया परिवार द्वारा आयोजित फाग उत्सव व भजन संध्या के दौरान कोटा की प्रसिद्ध भजन गायिका यशोदा निझावन,निर्मला छाबड़ा, कमलेश अरोरा ने प्रस्तुत किये। उत्सव के प्रारंभ में तुलसी कथूरिया, मीना छाबड़ा, निर्मला कथूरिया, रजनी कथुरिया,वत्सला कथूरिया ने अम्बे माता रानी की आराधना कर जोत प्रज्जवलित की अंत में आरती कर प्रसाद वितरित की गई। मिनाक्षी मालिक , सरला माहेश्वरी, दीपाली मूंदडा,पारस कथूरिया,पार्थ कथूरिया, अवनि कथूरिया सहित नागरिक मौजूद थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *