प्रशासन गांव की ओर अभियान 20 फरवरी को आलोट ब्लाक में

क्लस्टर पंचायत मुख्यालय ग्राम पंचायत भोजाखेड़ी पर होगी समीक्षा

रतलाम 19 फरवरी। जिले में भारत सरकार एवं राज्य सरकार की चिन्हित फ्लैगशिप योजनाओं में शत प्रतिशत सेचुरेशन को प्राप्त करने के लिए कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह के मार्गदर्शन में “प्रशासन गाँव की ओर अभियान“ चलाया जा रहा है। इस अभियान अंतर्गत शासन की फ्लैगशिप स्कीम का क्रियान्वयन, प्रगतिरत महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा एवं जन सुनवाई/किसान चौपाल आयोजित की जाती है।
प्रशासन गांव की ओर अभियान अंतर्गत 20 फरवरी को जनपद पंचायत आलोट अंतर्गत 20 ग्राम पंचायत भोजाखेडी, कलस्या, गोयल, रावतखेड़ा, थूरिया, बोरखेड़ी, मुंज, भीम, बर्डिया राठौर, खजुरी सोलंकी, तालोद, गुराडिया, खामरिया, कंथारिया, रीछा, निपानिया राजगुरु, डाबडिया, धरोला, जोयन, पाटन में अनुश्रवण शिविर आयोजित किए जाऐगे। प्रत्येक पंचायत के लिए जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, ब्लाक स्तरीय नोडल अधिकारी एवं ग्राम पंचायत स्तरीय अमले द्वारा उपस्थित होकर प्रातः 09:00 बजे से 01:00 बजे तक आमजन की समस्याओं को सुनकर अनुश्रवण पंजी में दर्ज किया जाएगा। दोपहर 01:00 से 01:30 बजे तक अभियान के क्लस्टर पंचायत मुख्यालय पर सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित होगे। क्लस्टर पंचायत मुख्यालय पर अनुश्रवण पंजी की कलेक्टर द्वारा समीक्षा की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *