उपसंचालक डॉ निधि शर्मा ने रतलाम जिले में स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की

रतलाम 19 फरवरी। उप संचालक एनएचएम डॉ निधि शर्मा ने जिला चिकित्सालय के मातृ एवं शिशु चिकित्सा इकाई, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरमावल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नामली का निरीक्षण किया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत रतलाम जिले में 19 फरवरी को विशेष हेपेटाइटिस बी के स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन गर्भवती महिलाओं के लिए किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य एवं हेपेटाइटिस बी की स्क्रीनिंग संबंधी कार्य की मॉनिटरिंग उपसंचालक द्वारा की गई। उन्होंने विभागीय अधिकारी और कर्मचारी को शत प्रतिशत महिलाओं के हेपेटाइटिस बी का स्क्रीनिंग करने एवं पॉजिटिव पाई गई महिलाओं को आवश्यक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। भ्रमण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संध्या बेलसरे, सिविल सर्जन डॉ एम एस सागर, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ वर्षा कुरील, डीपीएम श्रीमती अर्चना राठौर जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ गौरव बोरीवाल, हेमंत मकवाना, लैब टेक्नीशियन एवं नर्सिंग ऑफिसर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *