
रतलाम। स्वामी विवेकानंद शासकीय वाणिज्य महाविद्यालय, रतलाम की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा गोद ग्राम बिबडोद में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन शनिवार को उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ। यह शिविर दिनांक 15 फरवरी से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें स्वयंसेवकों ने सेवा, जागरूकता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के साथ अनुशासित सेवा संस्कार समर्पण का उत्कृष्ट परिचय दिया।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा ग्राम स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, नशा मुक्ति जागरूकता, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता अभियान, शिक्षा जागरूकता, डिजिटल साक्षरता, साइबर अपराध, विधिक सहायता, महिला सशक्तिकरण, विकसित भारत अभियान , मेरा युवा भारत आदि अनेक विषियों पर कार्यक्रम तथा रैलियों का आयोजन कर ग्रामीणों को सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक किया गया। स्वयंसेवकों ने श्रमदान के माध्यम से ग्राम विकास में सक्रिय सहभागिता निभाई।
समापन समारोह को संबोधित करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश माथुर ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं में सेवा भावना, नेतृत्व क्षमता एवं राष्ट्र निर्माण के संस्कार विकसित करने का सशक्त माध्यम है। मुख्य अतिथि श्री अंबाराम जी सरपंच ग्राम पंचायत के बिबडोद ने स्वयंसेवक को निस्वार्थ भाव से सेवा करने हेतु प्रेरित किया और शुभकामनाएं संदेश प्रेषित की वाणिज्य संकाय प्रमुख डॉक्टर सतीश महेश्वरी द्वारा उन्होंने स्वयंसेवकों के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें समाज सेवा के लिए निरंतर प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रबंध संकाय प्रमुख डॉ अभय पाठक ने स्वयंसेवक को जीवन में अनुशासन ,श्रम और सेवा समर्पण से जीवन मे सफलता प्राप्त की जाती है
समापन कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक महेश प्रसाद शर्मा ने किया एवं कार्यक्रम का आभार दलनायक कलेश यादव एवं शुभम अग्रवाल ने किया कार्यक्रम अधिकारी प्रो. हर्षवर्धन मेहसन शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया | शिविर का सफल संचालन मे डॉ. रवि प्रकाश जोशी, डॉ. किशोर कुमार डावर, डॉ. संजीव वर्मा, डॉ अरविंद कौर गांधी में श्रीमती कांति सिंह कठेड़ डॉ श्वेता व्यास डॉ निवृत्ति दुबे एवं महाविद्यालय परिवार एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में स्वयंसेवकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए और शिविर का विधिवत समापन किया गया