अग्रवाल समाज के वरिष्ठ युगलों का सम्मान

रतलाम । अग्रवाल सेवा समिति रतलाम अग्रवाल समाज के वरिष्ठ युगलों का अभिनंदन समारोह आयोजित करने जा रही है। समाज प्रवक्ता मितेश अग्रवाल ने बताया दिनांक 1 मार्च,रविवार को दोपहर 2 बजे से अग्रसेन वाटिका,रतलाम पर समाज के 60 से अधिक वरिष्ठ जोड़ो का अभिनंदन व सम्मान किया जाएगा।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती नीता सुरेशचंद्रजी अग्रवाल(अध्यक्ष अग्रवाल महासभा महिला मंडल) ओर श्रीमान महेशजी अग्रवाल (अध्यक्ष अग्रसेन सोशल ग्रुप) उपस्थित रहेंगे। मितेश अग्रवाल ने बताया अग्रवाल सेवा समिति द्वारा वर्ष भर समाज के सदस्यों के लिए रक्त की व्यवस्था,मेडिकल उपकरण की व्यवस्था सहित विभिन्न सेवा कार्य किये जाते है। समाज के वरिष्ठ युगलों का सम्मान समारोह का अनूठा आयोजन पहली बार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *