23 फरवरी से सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर अहमदाबाद गोरखपुर एवं बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्‍सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव

रतलाम, 21 फरवरी। यात्रियों की मांग एवं सुविधा को ध्‍यान में रखकर पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर अहमदाबाद गोरखपुर एवं बान्‍द्रा टर्मिनस गोरखपुर एक्‍सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव दिया जा रहा है।
23 फरवरी, 2026 को माननीय सांसद भोपाल श्री आलोक शर्मा माननीय विधायक श्री सुदेश राय एवं अन्‍य गणमान्‍य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर ट्रेन के ठहराव का शुभारंभ करेंगे। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 22 फरवरी, 2026 से गोरखपुर से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19490 गोरखपुर – अहमदाबाद एक्सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर 23 फरवरी, 2026 को आगमन/प्रस्‍थान 17.28/17.30 बजे होगा। इसी प्रकार 24 फरवरी, 2026 से अहमदाबाद से चलने वाली ट्रेन संख्या 19489 अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 19.14/19.16 बजे होगा। एवं 23 फरवरी, 2026 से बान्‍द्रा टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्‍या 19091 बान्‍द्रा टर्मिनस – गोरखपुर एक्सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर 23 फरवरी, 2026 को आगमन/प्रस्‍थान 19.14/19.16 बजे होगा। इसी प्रकार 24 फरवरी, 2026 से गोरखपुर से चलने वाली ट्रेन संख्या 19092 गोरखपुर- बान्‍द्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का सीहोर रेलवे स्‍टेशन पर आगमन/प्रस्‍थान 17.28/17.30 बजे होगा।
ट्रेनों की आगमन/प्रस्‍थान समय सहित अन्‍य अद्यतन जानकारियों के लिए यात्री कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर अवलोकन कर सकते हैं इसके साथ ही रेलवन ऐप के माध्यम से जानकारी ले सकते हैं।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *