

रतलाम। राधिका गोरी से बिरज की छोरी से करा दे मेरो ब्याह…. जुलम कर डालियो रे… होली आई रे कन्हाई रे होली आई रे.. होली खेले बिरज में रघुवीरा होली खेले रघुवीरा …. रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे ..सहित विभिन्न फाग के गीत टीआईटी रोड स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर गूंजे इस दौरान भगवान भोलेनाथ का आकर्षक श्रंगार किया गया प्रसिद्ध भजन गायिका तारा पोरवाल , रेखा मजावदिया तथा महिला मंडल की अन्य महिलाओं ने सुमधुर स्वरों में फाग व होली के गीत सुमधुर स्वरो में प्रस्तुत किये जिन पर महिलाओ ने जमकर नृत्य किया । इस दौरान महिला मंडल की कंचन काबरा, दुर्गा चंद्रावत, मधु पोरवाल ,लक्ष्मी पटेल ,पूर्वा नीमा, अलका ठक्कर ,पदमा पोरवाल, शीला खंडेलवाल, रेनू पोरवाल, वर्षा भाटी, हीरामणि पुरोहित ,उषा गोद, किरण शुक्ला ,भगवती पालीवाल, मिनाक्षी पांचाल, सरला मंत्री ,सरस्वती सारस्वत, सरिता देवड़ा, पूनम, कमलेश तोषनीवाल, पूर्णिमा तिवारी, कौशल्य परिहार ,मंजू देवड़ा, सरस्वती मेहता, संगीता सिसोदिया ,मीना मेहता ,राधिका पोरवाल, राजकुमारी दाधीच, नंदा चंद्रावत, जया चंद्रावत, मंजू पोरवाल, ममता पोरवाल, उषा दलाल, अनीता मजावदिया, सुमन पोरवाल, अलका पापटवाल सहित क्षेत्र की महिलाएं मौजूद थी अंत में सभी महिलाओं ने एक दूसरे को प्राकृतिक गुलाल लगाकर तथा हवा में फूलों की पंखुड़ियां उडाकर फाग उत्सव का समापन किया अंत में आरती का प्रसाद वितरित की गई। इस दौरान क्षेत्र की अनेकों महिलाएं मौजूद थी ।