जावरा विधानसभा क्षेत्र में विद्युतीकरण के 54 करोड़ रु से अधिक की लागत से 803 कार्य स्वीकृत- विधायक डॉ राजेंद्र पांडेय

रतलाम 23 फरवरी। विगत पांच वर्षो में जावरा विधानसभा क्षेत्र में विद्युतीकरण के 54 करोड़ रु से अधिक की लागत से 803 कार्य स्वीकृत हुए है। उक्त जानकारी जावरा विधायक डॉ राजेन्द्र पांडेय के प्रश्न पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने दी ।जावरा विधानसभा क्षेत्र में नवीन व क्षमतावृद्धि वाले ट्रांसफार्मर, नवीन विद्युत उपकेंद्रों की स्थापना को लेकर विधायक डॉ पांडेय द्वारा उठाये गए विषय पर मंत्री श्री तोमर ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में विगत पांच वर्षों में 54 करोड़ 11 लाख रु की लागत के 803 कार्यो की स्वीकृति दी गई । विधायक डॉ पांडेय की मांग पर 58 स्थानो पर विभिन्न कार्यो के प्रस्ताव दिए ,जिसमे से 37 कार्यो को पूर्ण कर लिया गया है।शेष 19 कार्य प्रगतिरत है। ग्राम जेठाना में 132/33 केवी अतिउच्च दाब विद्युत उपकेंद्र का प्रस्ताव पावर ट्रांसमिशन कम्पनी जबलपुर भेजा गया है,जिसकी स्वीकृति पश्चात कार्य किया जाएगा। विधायक डॉ पांडेय के एक प्रश्न पर महिला व बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने बताया कि जावरा विधानसभा क्षेत्र में आंगनवाड़ी केंद्रों के 11 भवन स्वीकृत किये गए, जिसमे से 3 का कार्य पूर्ण हो गया , शेष कार्य प्रगति पर है।आपने बताया कि क्षेत्र में 195 आंगनवाड़ी केंद्र भवनविहीन है। इसके अलावा बीते वर्षो इन आंगनवाड़ी केंद्रों में 14 लाख 44 हजार के मरम्मत कार्यो को भी स्वीकृत किया गया। प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना अंतर्गत ग्राम लाला खेड़ा में 28 लाख रु की आंगनवाड़ी केंद्र का कार्य किया गया।
जावरा विधायक डॉ पांडेय ने जावरा नगर की पीलिया खाल प्रदूषण मुक्त कार्ययोजना एवं पिपलौदा में जल प्रदाय कार्ययोजना का विषय भी उठाया। जिस पर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि जावरा नगर में लगभग 8 करोड़ की लागत वाली पीलिया खाल प्रदूषण मुक्त कार्ययोजना का 85 फीसदी कार्य हो गया है। एस टी पी प्लांट के लिए भूमि क्रय की जा चुकी है।जिसका कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा।इस कार्ययोजना में अनियमितता की विभिन्न शिकायतों की जांच कराई जा रही है। आपने पिपलौदा नगर की जल प्रदाय कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि 4 करोड़ 15 लाख रु की लागत से स्वीकृत मुख्यमंत्री शहरी पेयजल योजना अंतर्गत मुख्य स्रोत जालन्धर खेड़ा तालाब में पर्याप्त पानी उपलब्ध नही होने पीने योग्य पानी नही होने से फिल्टर प्लांट चालू नही हो पाया है। विधायक डॉ पांडेय के प्रश्न पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री सम्पतिया ऊईके ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत रतलाम जिले में विगत 5 वर्षो में 367 योजनाएं पूर्ण हुई है।आपने आगे बताया कि समूह जल प्रदाय योजनाओ में गांधीसागर समूह जल प्रदाय योजना पर 993 करोड़ रु व्यय हो गए है। इसका 90 फीसदी कार्य पूर्ण हो गया है।इसी तरह माही समूह जल प्रदाय योजना में 727 करोड़ ,मझोडिया जल प्रदाय योजना में 166 करोड़ व गुणावद जल प्रदाय योजना में 27 करोड़ रु व्यय किये जा चुके है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *