स्नेह मिलन समारोह एवं समाज की जनगणना निर्देशिका का विमोचन

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। धर्म, समाज,संस्कृति, जीवदया,मानव सेवा एवं संतों के प्रति समर्पित नगर की दिगंबर जैन परवार समाज का भव्य स्नेह मिलन एवं जनगणना निर्देशिका के विमोचन समारोह । धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर के तत्वावधान में 1 मार्च 2026 रविवार को दोपहर 1: 30 बजे से दस्तूर गार्डन फूटी कोठी चौराहा इंदौर मे विभिन्न आयोजन के साथ आयोजित समारोह में परवार समाज जन की गरिमामय उपस्थिती से समारोह की गरिमा बढ़ेगी एवं समाज की एकता एवं सामाजिक सौहार्द में वृद्धि होगी। निवेदक श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन परवार समाज धार्मिक एवं पारमार्थिक ट्रस्ट इंदौर, दिगंबर जैन परवार समाज अध्यक्ष राजेश लारेल महामंत्री राजु अलबेला ने आदि ने परवार समाज जनों से स्नेह मिलन समारोह में समस्त परिजनों के साथ अवश्य पधारें का आग्रह किया है।

Play sound