


रतलाम। नगर की बिटिया श्रीमती रिदमा काकानी, सुपुत्री ललिता दिनेश काकानी निवासी गुलमोहर कॉलोनी रतलाम ,जो वर्तमान मे पुणे मे VDART डिजिटल नामक आई टी कंपनी मैं सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद पर कार्यरत है,ने अभी हाल ही मैं दो उपलब्धियां प्राप्त की है। 21 फ़रवरी 2026 मैं “द पेजेण्ट कंपनी” द्वारा भोपाल मे आयोजित मिसेज सेंट्रल इंडिया मैं विजेता का खिताब जीता है और 21 दिसंबर 2025 मैं पुणे मैं “द पेजेण्ट कंपनी” द्वारा आयोजित मिसेज महाराष्ट मैं रनर अप का खिताब जीता है ।
इक्कीस फरवरी को शहर के प्रतिष्ठित होटल Taj Lakefront Bhopal में मिस एंड मिसेज सेंट्रल इंडिया सीजन 3 का भव्य ग्रैंड फिनाले गरिमामयी वातावरण में आयोजित किया गया।बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अमन वर्मा हीरा वारिना और फेमस डायरेक्टर
बेजॉय नाम्बियार अपने सेलेब्रिटी अंदाज़ से शो की रौनक को चार चांद लगा दिए। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, मीडिया प्रतिनिधियों और फैशन जगत की हस्तियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कुल 45 प्रतिभागियों ने मंच पर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। इनमें Mrs Central India की सिल्वर श्रेणी का खिताब रिद्मा काकानी ने अपने नाम किया।
अंतरराष्ट्रीय एंबेसडर 2026 मंजरी सिन्हा, डॉ. स्वाति जैन, डॉ. पूर्णिमा तिवारी, मिस पूर्णिमा सुनमोरिया, ज्योति झरबड़े, रेखा मारवाल रहे
कार्यक्रम के चीफ गेस्ट के रूप में शहर के प्रसिद्ध व्यवसायी Dilip Suryavanshi एवं विधायक Bhagwandas Sabnani उपस्थित रहे।
इस भव्य आयोजन का संचालन Eklavya International School, The Pageant India Company एवं Aura Events द्वारा किया गया, जबकि Diva Pageants ग्रूमिंग पार्टनर रहे।
इवेंट मैनेजर हिमानी सिंह आरुषि मिश्रा कोरियोग्राफर एवं रैम्प वॉक डायरेक्टर पूजा सिंह तथा भोपाल सिटी डायरेक्टर मनीषा आनंद के नेतृत्व में यह आयोजन महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक मंच बनकर उभरा।जूरी की मुख्य भूमिका निभाई (मयूरी सूर्यवंशी), (शाहीन चौधरी), (अंजलि लालवानी (हीरा वारिना), (काल मास्करेनहास), (जागृति अग्रवालडॉ. स्वाति जैन), (गज़ल सचदेव), (प्राजक्ता भोयर) और (रचना वर्मा) ने।