पोरवाल समाज महिला मंडल द्वारा श्री रणछोड़ राय मंदिर पर उत्साह से मनाया फ़ाग महोत्सव

रतलाम। राधा गोरी गोरी बरसाने की छोरी.. लिख दी बाबा जी के नाम फागण को महीना लिख लिख दिनों बाबा जी के नाम फागण को महीनो… आयो महीनो फागण को हमारा मन राधा ले गई रे हमारे मन हमारे मन हमारा मन राधा ले गई रे… सहित विभिन्न फाग गीत त्रिपोलिया गेट स्थित श्री रणछोड़ राय मंदिर पर पोरवाल समाज महिला मंडल के फाग उत्सव में प्रसिद्ध भजन गायक पण्डित गोपाल शर्मा ने प्रस्तुत किया उन्होंने होली खेले रघुवीरा बिरज में होली खेले रघुवीरा… होली आई रे कन्हाई रे होली आई रे… सहित विभिन्न गीत व भजन प्रस्तुत किया जिन पर जमकर गुलाल व फूलों की पंखुड़ियां उड़ाई गई समाज की महिलाओं ने जमकर नृत्य किया उक्त जानकारी देते हुए समाज के पूर्व ट्रस्टी राकेश पोरवाल ने बताया कि भगवान रणछोड़ राय का आकर्षक श्रंगार कर आरती कर प्रसादी वितरित की गई इस दौरान समाज के राजेंद्र चौधरी, सौरभ चौधरी, गोपाल मजावदिया,वंदना मजावदिया अध्यक्ष, पदमा मजावदिया, मधु गुप्ता, मंजुला गुप्ता ,मधु घरिया, कोमल पोरवाल ,चंदा पोरवाल, शोभा पोरवाल ,रानी पोरवाल, पुष्पा मजावदिया, साधना पोरवाल ,अनीता गुप्ता, उषा गुप्ता ,मधु चौधरी, तारा पोरवाल, राज मजावदिया पोरवाल ,महिला मंडल व पोरवाल समाज के नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *