शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ समिति की बैठक संपन्न

रतलाम 25 फरवरी । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी रामू भाई डाबी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
आयोजित बैठक में अनुशंसा की गई कि सेवा संकल्प समाधान योजना के तहत अधिक से अधिक हितग्राहियो को आवेदन करवाकर लाभान्वित किया जाये साथ ही हितग्राहियों से आवेदन करवाने हेतु नागरिक भी सहयोग करें।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी रामूभाई डाबी के अलावा समिति सदस्य धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, करण कैथवास, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मीनाक्षी सेन समिति सचिव जितेन्द्र राठौर आदि उपस्थित थे।