नेत्रदान से जगमगाए जीवन: शेखर नाहर को ‘श्रेष्ठ नेत्रदान प्रकल्प’ सम्मान

उज्जैन की वार्षिक बैठक में मध्य भारत पश्चिम प्रांत ने किया गौरवपूर्ण अभिनंदन

जावरा (अभय सुराणा)। उज्जैन में आयोजित मध्य पश्चिम प्रांत, भारत विकास परिषद की अंतिम वार्षिक बैठक सेवा, समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना से ओतप्रोत रही। इस अवसर पर नेत्रदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले श्री शेखर नाहर को “मध्य भारत पश्चिम प्रांत का श्रेष्ठ नेत्रदान प्रकल्प” सफलतापूर्वक संचालित कराने के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सेंट्रल रीजन अध्यक्ष सुनील कोठारी, रीजन संगठन सचिव सुनील जी, रीजन संयोजक (सेवा) श्री प्रदीप जी चोपड़ा, प्रांत अध्यक्ष घनश्याम जी, प्रांत सचिव विनोद काला, पराग काबरा एवं पूजा चितौड़ा सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्री नाहर के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संचालित नेत्रदान प्रकल्प ने समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों के जीवन में प्रकाश लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
बैठक में वक्ताओं ने नेत्रदान को महादान बताते हुए कहा कि यह केवल एक सेवा नहीं, बल्कि किसी अंधकारमय जीवन में नई रोशनी भरने का संकल्प है। श्री नाहर द्वारा सर्वाधिक नेत्रदान करवाने की उपलब्धि पूरे प्रांत के लिए गर्व का विषय है।
सम्मान ग्रहण करते हुए श्री नाहर ने इसे सामूहिक प्रयासों का परिणाम बताया और संस्था के सभी सदस्यों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा सचिव राजकुमार हरण पुखराज पटवा नेमीचंद जैन अशोक लक्कड़ प्रदीप सेठिया अभय श्रीमाल अनिल श्रीश्रीमाल अनिल धारीवाल आनंदीलाल लोढ़ा ने उन्हें बधाई देते हुए भविष्य में भी सेवा कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाने की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *