
इंदौर 2 मार्च । दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद के लिए 15 मार्च 2026 को होने वाले चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के साथ ही अब नामांकन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया बंद हो गई है।
निर्वाचन कार्यालय से श्री वीरेंद्र जैन ने राजेश जैन दद्दू को जानकारी देते हुए बताया कि आज तक कुल 7 नामांकन फॉर्म जमा किए गए। मीडिया प्रभारी राजेश जैन दद्दू ने बताया कि दिगंबर जैन समाज समाजिक सासद के प्रत्याशी के रूप में दिगंबर जैन समाज के वरिष्ठ युवा समाजसेवी सुशील पांड्या ने अपना नामांकन मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नरेंद्र जैन को प्रस्तुत किया। नामांकन फार्म में श्री पांड्या के प्रस्तावक डॉ जैनेंद्र जैन एवं भूपेंद्र जैन ने समर्थन के रूप में हस्ताक्षर किए । इस अवसर पर श्री अमित कासलीवाल, एमके जैन, प्रतिपाल टोंगिया, राजेश डी जैन, राकेश विनायक राजेंद्र सोनी आदि उपस्थित थे। नामांकन फार्म जमा करने वाले शेष प्रत्याशी है दिलीप पाटनी, आनंद गोधा, आशीष जैन, योगेश जैन एवं बाहुबली जैन और प्रिंसपाल टोंग्या।
3 मार्च 2026 को नामांकन पत्रों की विधिवत जांच की जाएगी। इसके पश्चात वैध प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। 5 मार्च 2026 को नाम वापसी की अंतिम तिथि के साथ प्रत्याशियों की अंतिम सूची निर्वाचन कार्यालय में प्रकाशित की जाएगी।इससे पूर्व 28 फरवरी 2026 को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। इस चुनाव में कुल 756 मतदाता अध्यक्ष पद के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 132 जैन मंदिरों एवं जैन सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हैं, जो समाज के नए अध्यक्ष के चयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं पूर्व न्यायाधीश श्री नरेंद्र कुमार जैन ने बताया कि कुल 30 दावे एवं आपत्तियां प्राप्त हुई थीं, जिनका विधिवत निराकरण कर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की गई है। मीडिया प्रभारी नेहा जैन एवं श्री राजेश जैन ‘दददु’ के अनुसार मतदान 15 मार्च 2026 को उदासीन आश्रम, एमजी रोड, इंदौर (मप्र) में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संपन्न होगा। इसी दिन शाम 5 बजे मतगणना के पश्चात परिणाम घोषित किए जाएंगे।
समाज के इस महत्वपूर्ण चुनाव को लेकर जैन समुदाय में उत्साह का वातावरण है। निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं।
निर्वाचन कार्यक्रम
- अध्यक्ष पद का चुनाव: 15 मार्च 2026
- अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन: 28 फरवरी 2026
- नामांकन फॉर्म जमा: 1 मार्च से 2 मार्च (2 मार्च को शाम 4:30 बजे के बाद फॉर्म स्वीकार नहीं किए गए)
- नामांकन पत्रों की जांच: 3 मार्च 2026
- नाम वापसी एवं प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन: 5 मार्च 2026
- मतदान स्थल: उदासीन आश्रम, एमजी रोड, इंदौर, मप्र
- मतदान समय: सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक
- मतगणना एवं परिणाम: 15 मार्च 2026, शाम 5:00 बजे