
जावर 2 मार्च (अभय सुराणा) । आज सोमवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में एवं सिविल हॉस्पिटल जावरा प्रभारी डॉ. दीपक पालड़िया के निर्देशन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,इस अवसर पर अस्पताल के चिकित्सकों,एवं स्टाफ के साथ-साथ आम जनता ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया, प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि शिविर में डॉ. प्रवीण रेवर ने पहली बार रक्तदान किया।
वहीं डॉ. रवि पाटीदार ने पाँचवीं बार रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई,इसके अतिरिक्त रामनिवास पाटीदार ने 21वीं बार तथा भारत सिंह सोलंकी ने 18वीं बार रक्तदान किया। खुशबू सोलंकी ने भी पहली बार रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहभागिता निभाई,इसके साथ ही सपना भाटी (स्टाफ नर्स), डायलिसिस यूनिट के श्री राम बोड़ाना, दशरथ सोलंकी तथा सफाई कर्मचारी गोपाल कंडारे, शुभम एवं सुरेश ने भी रक्तदान कर इस सेवा कार्य में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया,रक्तदान शिविर को सफल बनाने में लैब टेक्नीशियन सैय्यद सैफ अली, लैब टेक्नीशियन भारत सिंह सोलंकी तथा जिला चिकित्सालय रतलाम ब्लड बैंक की काउंसलर श्रीमती मनीषा का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने अपने कार्य एवं समन्वय से शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस शिविर में कुल 21 यूनिट ब्लड प्राप्त हुआ।