

रतलाम । जैन सोशल ग्रुप इंटरनेशनल फेडरेशन के अंर्तगत मध्यप्रदेश रीजन के पदाधिकारियों द्वारा ग्रुप के पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों के बारे में प्रशिक्षित करने हेतु लगाई गई कार्यशाला दिशा इस रविवार को सम्पन्न हुई । इस कार्यशाला का आतिथ्य जैन सोशल ग्रुप रतलाम ग्रेटर के अध्यक्ष और दिशा कनवीनर संदीप चौरड़िया और jsg रतलाम ग्रेटर के पदाधिकारियो के नेतृत्व में किया गया । इस कार्यशाला में JSGIF के कार्यशाला चैयरमेन जयेश भाई शाह ने सफल संचालन किया ।
JSGIF के अध्यक्ष श्री वीरेन भाई शाह, आगामी अध्यक्ष मनीष कोठारी ,सचिव मनीष भाई शाह ,रीजन चैयरमैन राहुलजी चपरोद,रीजन सचिव श्री अश्विन जी मेहता ने सभी पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल के लिए सूत्र दिये । इंदौर से पधारे मोटिवेशनल स्पीकर श्री स्वप्निल कोठारी ने सभी को सम्बोधित करते हुए सफल लीडर बनने के फार्मूले बताते हुए कहा कि सफल लीडर को अपनी सफलता का श्रेय अपनी पूरी टीम को देना चाहिए । JSGIF की संगिनी चैयरमेन श्रीमती पंकजजी वढेरा ने उपस्थित सभी महिला सदस्यों को संगिनी ग्रुप खोलने और संचालन के सूत्र दिये । कार्यक्रम के प्रारंभ में फेडरेशन और रीजन से पधारे सभी अतिथियों ने दीप प्रज्वलन किया । महावीर स्वामी की तस्वीर पर माल्यार्पण DP silver के निखिल मूणत ने किया ।
इसके बाद श्रीमती रचना चौरड़िया, मधु गोधा, बबिता पावेचा, सरिता धींग, सोनू गेलड़ा ने नवकार मन्त्र गायन प्रस्तुत किया । इसके बाद परी अशोक मूणत ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी । पधारे हुए सभी अतिथियों का स्वागत और स्मृति चिन्ह रीजन अध्यक्ष राहुल जी चपलोद,सचिव अश्विन मेहता,उपाध्यक्ष ललित कांठेड़,कोषाध्यक्ष अमित कोठारी, JSGIF के पूर्व उपाध्यक्ष दीपेंद्र कोठारी ,जोन चैयरमेन निर्मलजी मेहता और कार्यशाला कन्वीनर और ग्रेटर ग्रुप अध्यक्ष श्री सन्दीपजी चौरड़िया, उपाध्यक्ष श्री निलेशजी गोधा, सचिव द्वय श्री यशवन्त पावेचा, श्री प्रमोदजी धींग, कोषाध्यक्ष श्री जितेशजी गेलड़ा, पूर्व अध्यक्ष श्री विनोद जी लुनिया,ललित जी चौरड़िया, जयन्तजी जैन,सुनीलजी शाह,महेंद्र जी पोरवाल, अनिलजी कटारिया, अजयजी खमेसरा, राजेन्द्र जी लुनिया,सन्तोष जी चाणोदिया, संजयजी खमेसरा ने किया ।
कार्यक्रम के अंत मे फेडरेशन और रीजन के अधिकारियों ने ग्रेटर ग्रुप अध्यक्ष और कार्यशाला कन्वीनर श्री सन्दीपजी चौरड़िया और उनकी टीम को कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन ग्रुप उपाध्यक्ष श्री निलेशजी गोधा और मध्यप्रदेश रीजन कोषाध्यक्ष श्री अमितजी कोठारी ने किया । उपरोक्त जानकारी सचिव यशवन्त पावेचा ने दी ।