जैन कॉन्फ्रेंस का प्रांतीय अधिवेशन इंदौर मे संपन्न

रतलाम। श्री ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानक वासी जैन कॉन्फ्रेंस ( मध्य प्रदेश) के तत्वाधान में आयोजित प्रांतीय अधिवेशन श्रमण संघीय युवाचार्य पूज्य श्री महेंद्र ऋषि जी म. सा. के सानिध्य मे गत दिवस सुविधि जवेरी जैन ( अध्यक्ष -युवा शाखा) की अध्यक्षता में इंदौर मे संपन्न हुआ। यहां पर कई जगह से श्रद्धालुओं ने आयोजित कार्यक्रम में अपनी सहभागिता दर्ज की यह अधिवेशन श्रमण संघ की एकता को मजबूत बनाने के लिए आयोजित किया गया।जिसके अंतर्गत रतलाम से श्री जैन दिवाकर नवयुवक मंडल अध्यक्ष आशीष कटारिया महामंत्री विरेन्द्र कटारिया , विपिन कटारिया, मनीष भटेवरा, विजय पुंगलिया, अजय पितलियाँ ने अपनी उपस्थित दर्ज की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *