सप्त रंगो से ओतप्रोत योगमय होली के रंग



रतलाम। योग से निरोग महायज्ञ पतंजलि योगपीठ हरिद्वार जिला रतलाम द्वारा 25 दिवसीय सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर योगमय होलिकोत्सव पर्व मनाया गया रचनात्मकता से ओतप्रोत नव योग शिक्षकों के जीवन रुपांतरण में सहायक बन रहा ।
वरिष्ठ समाजसेवी प्रकाश व्यास मित्र मंडल के आतिथ्य में रंगारंग होलिकोत्सव पर्व में एक दुसरे को रंग गुलाल लगाकर संगीत की स्वर तरंगों पर योग नृत्य किया प्रातः 06 से 8 गुरुनानक भवन विरियाखेड़ी स्थित योग शिविर में विशेष तौर पर माननीय न्यायाधीश श्री नीरज पवैया ने कष्टों मन मुटाव को हरने का पर्व हैं होली निरोगी काया ही जीवन के हर रंग सुख का आनंद लेने में सहायक हैं।
शरीर की सुप्त अवस्था में पडे़ मूलाधार से सहस्त्रार चक्र पर ध्यान केंद्रित करते हुए सप्त रंगो से ओतप्रोत कलर थैरेपी योगाभ्यास युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया, जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी डाॅ उत्तम शर्मा, पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी अपार उपाध्याय द्वारा प्रशिक्षण दिया गया शिविर पश्चात् स्वल्पाहार होली पर्व मनाया गया।
प्रकाश व्यास मित्र मंडल द्वारा स्वास्थ्य से समृद्धि संकल्प लिए जल्द ही सर्व समाज हित के लिए योग शिविर लगाया जाएगा नगर के योगसेवा खेल व संगीत जगत अनुनाद संस्थान, समाज में उल्लेखनीय कार्य करने प्रबुद्धजनों समाज प्रमुखों अतिथियों का सम्मान पत्र से सम्मानित किया जा रहा शिविर संयोजक युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।