आत्मीयता, सम्मान और सामाजिक सरोकार का प्रेरक संगम

रतलाम। फागुन का पावन पर्व तब और भी अर्थपूर्ण हो जाता है जब उसमें सेवा और सम्मान की भावना जुड़ जाती है। इसी उद्देश्य से रेडक्रास सोसायटी रतलाम द्वारा संचालित वृद्धाश्रम, विरिया खेड़ी, रतलाम में
इनरव्हील क्लब ऑफ रतलाम गोल्ड द्वारा “फाग महोत्सव – गीत-संगीत निशा” आत्मीयता एवं सेवा भावना के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों के जीवन में खुशी के रंग भरना और उन्हें यह अहसास कराना था कि समाज उनके साथ खड़ा है। आयोजन में उपस्थित सदस्यों ने वरिष्ठजनों के साथ समय बिताया, संवाद किया और रंग-गुलाल के माध्यम से अपनत्व का संदेश दिया। पूरा वातावरण पारिवारिक स्नेह और सम्मान से ओत-प्रोत रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री आनंद सोनी (उप पुलिस अधीक्षक, यातायात) ने अपने संबोधन में कहा कि बुजुर्गों का सम्मान और उनकी सेवा ही हमारे संस्कारों की पहचान है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रितेश गादिया (चेयरमैन, रेडक्रॉस सोसायटी रतलाम) ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
मंच पर रेडक्रॉस के वॉइस चेयरमैन सुशील मुनत कार्यक्रम संयोजक हेमंत मुनत दिनेश बरमेचा इनर व्हील क्लब का रतलाम गोल्ड की अध्यक्ष अनीता खिमेसरा सचिव शीतल गादियामंचासीन थे। कार्यक्रम मे शैलेंद्र तिवारी, राकेश बोरिया, विवेक शर्मा, देवेन्द्र तोमर, संजय कोठारी, दुर्गेश सुरोलिया, जयवंत गुप्ते, सुनीता नागदे एवं दलजीत सिंह द्वारा सुमधुर भजन एवं फाग गीत प्रस्तुत किए गए, जिनसे वातावरण भक्तिमय एवं उत्साहपूर्ण हो उठा।
इस अवसर पर शीलू मेहता अर्चना झालानी, नीता कोठरी, इन्दु डांगी, शीलू मेहता, पूजा झालानी, टीना सुरेका, सुनीता जैन, शीला खंडेलवाल एवं हेमलता अग्रवाल की सहभागिता रही।
वृद्धाश्रम के अधीक्षक कुलदीप सिंह, गायत्री बेन सहित समस्त स्टाफ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
यह आयोजन सेवा, सम्मान और सामाजिक एकता की भावना का प्रेरक उदाहरण बन गया। बुजुर्गों की मुस्कान और आशीर्वाद ने इस फाग महोत्सव को सार्थक बना दिया।