
रतलाम । अखिल भारतीय मूर्ति पूजक युवक महासंघ रतलाम इकाई की एक बैठक रखबदेव जैन श्वेतांबर बाबा साहब मंदिर थावरिया बाजार पर आयोजित की गई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी प्रभु आदिनाथ भगवान का जन्म एवं दीक्षा कल्याणक बड़ी धूमधाम से मनाया जाए।
चेत वदी अष्टमी दिनांक 11 मार्च 2026 को कल्याणक महोत्सव श्री मोती पूज्य मंदिर से भव्य स्वरूप मे रथयात्रा निकाली जाएगी अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्ति पूजाक युवक महासंघ ने रतलाम इकाई नेअपील की है की संपूर्ण जैन धर्मलंबी एवं संकल श्री संघ से अपील करता है कि प्रभु आदिनाथ भगवान के भव्य यात्रा में पधार कर जिन शासन की शोभा बडाये बैठक मे रतलाम इकाई के पदाधिकारी व राष्ट्रीय कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित थे । इकाई के अध्यक्ष मुकेश पगारिया, सचिव जितेंद्र चोपड़ा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश रांका, राजेंद्र दरडा, निलेश चोरणीया, जयवंत कोठारी, इकाई उपाध्यक्ष सिद्धार्थ कोठारी, निलेश काकड़ी वाला, किरण मेहता, राजेश पोरवाल काकड़ीवाला, मुकेश धाकड़, विनोद कोचर, शुभम तालेरा, श्रीपाल भंडारी आदि पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।