अव्यवस्थाओं को लेकर संस्था प्रमुखों की बैठक

  • पर्यटकों आमजनों के लिए सुलभ शौचालय की मांग
  • गुलाब चक्कर जल मंदिर को लेकर ज्ञापन दिया गया

रतलाम । जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद रतलाम के प्रयासों से प्रकृति प्रदत्त ऐतिहासिक धरोहर गुलाब चक्कर पर्यटकों की दृष्टि से नगर के बीच श्रेष्ठतम स्थानों में से एक हैं अपने दिव्य स्वरूप में है परंतु नगरवासियों सांस्कृतिक सामाजिक योग संस्थानों, सुबह शाम घुमने आ रहें परिवार जनो राहगीरों को यहाँ सुलभ शौचालय व जल मंदिर प्याऊ, की व्यवस्था ना होने सहित असामाजिक तत्वों के कारण व्यवधानों अन्य सुविधाओं में कमी होने के कारण कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा यह सब सुविधाएं निश्चित ही पर्यटकों आमजनों की विशेष प्राथमिकताओं में आता हैं। इसके निराकरण के लिए सामाजिक सांस्कृतिक योग संस्थानों के प्रतिनिधिमण्डलो की बैठक की गई आपसी विचार विमर्श करते हुए सामूहिक ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय स्थित प्रशासनिक अधिकारी अरुण पाठक को अवगत कराते हुए दिया गया ।
विशेष तौर पर संस्था प्रमुखों में अजीत जैन “अनुनाद” विशाल कुमार वर्मा “विशनित”, राजेन्द्र चतुर्वेदी “रतलाम कला मंच” नरेंद्र सिंह पंवार “राजभोज” विपुल चौहान “स्पंदन” अशोक कुमार शर्मा “श्यामलता”, बंटी लुईस “सुरताल ” महेश सोनी “वॉइस ऑफ सिंगिंग” शिल्पा डाबी “सुपर डायमंड”, ओमप्रकाश लक्ष्कार “आस्था” चंचल चौहान “एप्पल” डॉ एस एन पडियार “नवरंग”, मुकेश सिंह खंगारोत “संस्कार” हरीश गहलोत “बी आर” प्रवीण आठे “ड्रिम्स” हितेश कसेरा, महेन्द्र शर्मा, अश्विन शुक्ला, रमन सिंह हारोड, अश्विनी शुक्ला, महेंद्र शर्मा, भूपेंद्र व्यास, श्रीमती अरुणेश व्यास एवं अन्य सहयोगी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *