खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में कंट्रोल रूम के नंबर जारी

रतलाम 5 मार्च। आवासीय आयुक्त मध्यप्रदेश शासन द्वारा जारी सूचना अनुसार वर्तमान अप्रत्याशित परिस्थितियों को दृष्टिगत मध्यप्रदेश शासन द्वारा खाड़ी देशों में रह रहे मध्यप्रदेश के निवासियों की सहायता हेतु मध्यप्रदेश भवन, नई दिल्ली में 24×7 कंट्रोल रूम की स्थापना की गई है। इसके अंतर्गत मध्यप्रदेश के समस्त निवासी जो खाड़ी देशों में अध्ययन, नौकरी, व्यवसाय, पर्यटन, इत्यादि हेतु पहुँचे हों एवं वर्तमान परिस्थितियों में किसी प्रकार की सहायता की अपेक्षा करते हों , तो वे इस कंट्रोल रूम में संपर्क कर सकते हैं।
कंट्रोल रूम की सहायता से मध्यप्रदेश शासन द्वारा संबंधितों को भारत सरकार एवं संबंधित अन्य एजेंसियों से संपर्क करते हुए सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
24×7 आधार पर कंट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर – 011-26772005 है । व्हाट्सएप नम्बर 9818963273 एवं ई-मेल आईडी- mphelpdeskgulf@gmail.com पर भी संपर्क कर सकते हैं।