रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन 7 मार्च तक

रतलाम 5 मार्च । जिला आपूर्ति अधिकारी श्री आनंद गोले ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिले में रबी विपणन वर्ष 2026-27 में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन हेतु किसान पंजीयन व्यवस्था को सहज और सुगम बनाया गया है। पंजीयन की नि:शुल्क व्यवस्था के तहत सहकारी समितियों एवं स‍हकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित 64 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन किये जा रहे है। पंजीयन की सशुल्क व्यवस्था के तहत एमपी ऑनलाईन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर कियोस्क, लोक सेवा केन्द्र एवं निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साईबर कैफे द्वारा संचालित 288 पंजीयन केन्द्रों पर पंजीयन करवाए जा रहे है।
जिले में अब तक तहसील आलोट में 4759, रतलाम ग्रामीण में 5555, जावरा में 4914, ताल में 4615, पिपलौदा में 3306, रतलाम नगर में 1350, सैलाना में 543, रावटी में 203 एवं बाजना में 87 किसान पंजीयन करवाए गए है। इस प्रकार जिले में अब तक कुल 25332 किसान पंजीयन किए जा चुके है।
किसान पंजीयन की अंतिम तिथि 07 मार्च, 2026 तक रहेगी। समर्थन मूल्य पर गेहूं विक्रय करने वाले समस्त इच्छुक किसान अंतिम तिथि के पूर्व किसान पंजीयन करवाना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *