स्वच्छता सहेलियों ने जगाया शहर को सुंदर बनाने का अलख

लक्ष्मीबाई स्कूल की छात्राओं ने अपने-अपने क्षेत्र में स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 को सफल बनाने का संकल्प लिया

रतलाम । स्वच्छ सर्वेक्षण-2021 के तहत रतलाम शहर में चल रहे स्व’छता संबधी कार्यो में वार्ड के रहवासियों के साथ ही स्कूल-कालेज के छात्र-छात्राएं भी बढ़चढ़ कर भागीदारी निभा रहे है। बीते दिनों शहर के महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल की छात्राओं ने स्व’छता सहेली समूह का गठन कर अपने अपने क्षेत्र में लोगों को स्व’छता के प्रति जागरुक कर शहर को स्व’छता की दौड़ में नम्बर-1 बनाने का संकल्प लिया है।
नगर निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देश और मार्ग दर्शन में स्व’छ सर्वेक्षण-2021 के तहत शहर को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ्य बनाने के प्रयास निरन्तर किए जा रहे है। इसी के तहत शहर के कचरा मुक्त स्थलों,सार्वजनिक स्थलों स्कूल,कालेजों सहित अन्य संस्थानों में जागरुकता कार्यक्रमों के साथ ही रांगोली का निर्माण जारी है। इसी तरह शहर के सभी वार्डो को जीरों वेस्ट बनाने का क्रम भी जारी है।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारियां के इन्ही प्रयासों के तहत बीते दिनों महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल की प्राचार्य व क्रीड़ा अधिकारी के मार्ग दर्शन में छात्राओं की एक टीम गठित की गई जिसे  स्व’छता सहेली का नाम दिया गया है। छात्राओं की इस टीम को स्वच्छ सर्वेक्षण से जुड़े पेम्पलेट, पोस्टर्स और टोपियों का वितरण किया गया है। यह टीम अपने-अपने क्षेत्रों के रहवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करेगी।
आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के अनुसार स्वच्छता किसी के कहने से करने पर नही बल्कि यह हर किसी की खुद की आदत होनी चाहिए जैसे हम अपने शरीर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए रोज नहाते है साफ सफाई करते है खुद को संवारते है ठीक है वैसे ही यह धरती भी हमारी माता के समान है जिसके गोद में पलकर बढ़े हुए है सो हम सभी का यह फर्ज बनता है की हम इस धरती को भी स्वच्छ और सुंदर बनाने में सहयोग करे।
श्री झारिया ने कहां कि स्वच्छता हम सबकी धरोहर है। अपनी सभ्यता के विकास के साथ ही मनुष्य ने सबसे पहले स्वच्छता को अपनाया। अपने आसपास की गंदगी मिटाकर स्वच्छ वातावरण तैयार करने पर जोर दिया। लेकिन समय के साथ स्वच्छता के प्रति हमारी सोच में बदलाव आया। स्वच्छता का अर्थ हमारे घर आंगन की साफ-सफाई तक सिमट कर रह गया। स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम चलाकर नगर निगम लोगों को निरन्तर जागरूक करने का काम कर रहा है। स्वच्छता के वे सिपाही जो हर दिन गली मोहल्ले की साफ-सफाई कर स्वच्छ रतलाम अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। नगर निगम ऐसे स्वच्छता के सिपाहियों को सम्मानित करने का काम कर भी हर दिन कर रहा है।

Play sound