पेंशनर समाज संगठन 16 मार्च को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगा

रतलाम। मप्र पेेंशनर समाज रतलाम की एक मार्च की मासिक बैठक में सदस्यों ने प्रदेश सरकार द्वारा पेंशनरों की वर्षों से लंबित मांगों के निराकरण में अनुदारता एवं उपेक्षा का परिचय दिया जा रहा हैपर भारी अप्रसन्नता व्यक्त की है। वर्षों से लंबित मांगों को पुनः स्मरण कराने और उन्हें स्वीकृति प्रदान कर पेंशनरों को राहत पहुंचाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन पेंशनर समाज की ओर से कलेक्टर को दिये जाने के सदस्यों के प्रस्ताव पर 16 मार्च को दोपहर 1 बजे ज्ञापन दिये जाना तय किया गया। जिसमें अन्य संगठनों का भी सहयोग लिये जाने का सुझाव सदस्यों द्वारा दिया गया।
मुख्यमंत्री द्वारा अभी की गई घोषणा भी पेंशनरों के साथ भेदभाव एवं उपेक्षा प्रदर्शित करती है। जिसमें पेंशनरों को 6 माह के डीआर एरियर का सीधा घाटा हुआ है। इसके पूर्व पेंशनरों को कुल 75 माह के एरियर का घाटा हो चुका है। संगठन मुख्यमंत्री से जुलाई 2025 से ही पेंशनरों को डीआर देने की पूरजोर मांग करता है।
16 मार्च को कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिये जाने हेतु पेंशनर समाज से सदस्यगण दोपहर को 12 बजे पूर्व गुलाब चक्कर पर एकत्रित हो एवं 12 बजे कलेक्टर कार्यालय को प्रस्थित होंगे।
पेंशनर समाज अध्यक्ष सुरेन्द्र छाजेड़ ने पेंशनर समाज के सभी सदस्यों से आग्रह किया है कि वे 16 मार्च को 12 बजे पूर्व गुलाब चक्कर पर आवश्यक रूप से उपस्थित होकर संगठन की एकजूटता का परिचय दें। श्री छाजेड़ ने नगर के अन्य पेंशनर संगठनों के अध्यक्षों और उनके सदस्यों के साथ ही नगर में निवासरत पेंशनरों से 16 मार्च को पेंशनर समाज द्वारा दिये जाने वाले ज्ञापन में कलेक्टोरेट में सम्मिलित होकर पेंशनरों की एकता एवं शक्तिप्रदर्शन में सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *