

रतलाम । जेएसजी संगिनी उमंग रतलाम परिवार द्वारा एक शानदार फाग उत्सव होली महोत्सव पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रुप की 100से ज्यादा सखीयों ने भाग लिया वह पार्टी का शानदार रूप से डीजे ढोल पर शानदार नृत्य डांस करते हुए मस्ती में फाग उत्सव का आनंद लिया। इस अवसर पर पदाधिकारी व बोर्ड मेंबर द्वारा होली के गानों पर एक शानदार नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसने प्रोग्राम में चार चांद लगा दिए।
मनोरंजन समिति द्वारा बहुत सारे गेम खिलाए गए एवं भोजन समिति द्वारा शानदार सुस्वादु भोजन की व्यवस्था करी गई सभी साथियों ने इस पार्टी का भरपूर आनंद लिया। इस साल संगिनी उमंग परिवार द्वारा 26 गतिविधियां करी गई जिसमें ग्रुप को एमपी रीजन द्वारा 5 अवार्ड दिए गए। जिसके लिए ग्रुप अध्यक्ष रेनू लुनिया ने इसमें सहयोग व मार्गदर्शन के लिए सभी साथियों को धन्यवाद दिया व आगे भी सहयोग की अपील की गई । ग्रुप सचिव निर्मला पटवा व अनीता कोठारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।