ईद से पूर्व ईदगाह का किया निरीक्षण, रंग-रोगन व मरम्मत के दिए निर्देश

रतलाम 7 मार्च । आगामी ईद पर्व को देखते हुए शहर के ईदगाह का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव एवं कांग्रेस पार्षद यास्मीन शेरनी तथा अंजुमन इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के सदर इब्राहिम शेरनी, स्वास्थ्य समिति प्रभारी राजेंद्र सिंह पंवार, पूर्व पार्षद प्रतिनिधि इक्का बेलुत, प्रोफेसर इमरान खान और क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि भरत सेन उपस्थित रहे।
इस दौरान ईदगाह परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और मरम्मत कार्यों का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि ईद पर्व से पहले सभी आवश्यक कार्य समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। निरीक्षण के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने भी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए और ईद के अवसर पर साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

Play sound