भील समाज ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया

रतलाम । आज भील समाज ने ग्राम दंतोड़ा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोउल्लास के साथ श्रद्धा पूर्वक धूमधाम से मनाया गया। आदिवासी एकता परिषद, अखिल भारतीय भील समाज, जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) ,महाराणा पूजा भील जन कल्याण संगठन, वीर एकलव्य आदिवासी सामाजिक सेवा संस्था रतलाम एवं समस्त सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में विश्व महिला दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम बिरसा मुंडा, टंट्या भील, डॉ भीमराव अंबेडकर, वीर एकलव्य, मातृशक्ति माता शबरी की पूजा अर्चना कर प्रार्थना की गई ।
इस अवसर पर नारीशक्ति वृद्ध, बुजुर्ग महिला 90 वर्षीय अल्ताफ बी बेगम, एवं अनीशा बी, एडवोकेट कुमारी मोनिका डामर, अलीशा, आयशा, पूर्वा डामर, नारी शक्ति के रूप में गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 1917 में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक,लैंगिक समानता बढ़ावा देने के लिए इस दिन को रूस की महिलाओ ने रोजी-रोटी शांति के लिए हड़ताल शुरू की गई थी तथा 1975 में संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस दिन को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में घोषित किया तब से निरंतर प्रतिवर्ष 8 मार्च को पूरे संसार भर में महिलाओं के दिवस के रूप में याद किया जाता है। तथा समाज में सामाजिक समरसता बढ़ाने के लिए और महिलाओं की सशक्तिकरण के लिए सांकेतिक रूप से आयोजन किया गया।
दुनिया की पहचान है, नारी हर घर की शान है नारी, बहन, बेटी, पत्नी, मां, बनकर घर घर की शान हैं नारी, हर घर आंगन का का अनुपम श्रृंगार है नारी, मां नारायणी की अनुपम रूप है नारी, ममता प्रेम का रूप है नारी, हर माला का मोती है नारी, खुशियों की बहार है नारी, घर घर की जान है नारी, इस अवसर पर नाथूलाल निनामा, राकेश डामर ,करामत अली ,दाऊदअली ,समाजसेवी सूरतलालडामर आदि बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *