25 दिवसीय योग शिविर गुरु कृपा लिए 22 वा दिवस

  • धन धर्म के लिए भोगों के लिए नहीं – देव स्वरुपानंद जी
  • श्रृंगार शास्त्र और शस्त्र हर नारी के लिए जरुरी
  • योग जीवन के हर रंग का आनंद दिलाने में सहयोगी

रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत जिला रतलाम पांचों संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में 25 दिवसीय एडवांस सहयोग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर प्रातः 06 से 08 बजे तक गुरुनानक भवन विरियाखेड़ी स्थित सफलतम 22 वा दिवस गुरु सानिध्य लिए थोड़ा ध्यान लगा ऋषिवर दौडे़ चले आएगें गुरु भक्ति से ओतप्रोत योग करते हुए संत भगवन स्वरूप अखण्ड ज्ञान आश्रम के श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर पीठाधीश्वर श्री स्वामी देव स्वरुपानन्द जी महाराज के आगमन से योग प्रागंण भावविभोर सनातनमय भक्तिरस में रम गया।
महिला दिवस रंग पंचमी के अवसर पर योग साधकों जनमानस को संबोधित करते हुए बाहरी आवरण श्रृंगार से बढ़कर आंतरिक रक्षा कवच जरुरी नारी अपने साथ श्रृंगार ही नहीं शास्त्र और शस्त्र भी रखें योग जीवन के हर रंग का आनंद दिलाने में एक सहयोगी क्रिया हैं तन मन स्वस्थ तो परमात्मा की प्राप्ति निश्चित हैं क्षमा, दया, आदर, संतोष, स्थिरता, ईश्वरीय भक्ति यदि आपके जीवन में हैं तो आप भी ऋषि हैं।
युवा भारत राज्य प्रभारी प्रेम पुनिया के मार्गदर्शन में योग शिविर का सफल संचालन युवा जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा, भारत स्वाभिमान ट्रस्ट जिला प्रभारी डाॅ. उत्तम शर्मा अन्य पदाधिकारी योग सेवक गुरु निष्ठा का परिचय देकर योग महायज्ञ में आहूति दे रहें।

Play sound