स्वर्णिम भारत मंच के तत्वाधान में गोपाल मंदिर पर प्राकृतिक देशी कलर से खेला रापट रोलिया, गैर में निकले डॉक्टर मोहन यादव का गाय के गोबर युक्त कलर से किया स्वागत

शहर वासियों को बांटे फ्रूट ज्यूस के पैकेट, वृंदावन मथुरा की तरह पुराने गोपाल मंदिर पर झूमे भक्त

उज्जैन । रंग पंचमी के अवसर पर पुराने शहर से लेकर नए शहर में रंग पंचमी का उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। हर चौराहा पर रंगों की बौछार देखने को मिली वहीं प्रदेश के मुखिया डॉक्टर मोहन यादव की अगुवाई में श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव गैर ने उज्जैन को रंग दिया । हर चौराहे पर अलग-अलग टोली में शहरवासियों ने जमकर होली खेली । स्वर्णिम भारत मंच के तत्वाधान में आयोजित मालवी रापट रोलिया में टमाटर रस से होली खेली गई । डॉक्टर मोहन यादव की प्रमुख अगुवाई में निकलने वाली कृष्ण सुदामा रंग उत्सव गैर का फ्रीगंज में प्राकृतिक कलर के साथ गाय के गोबर एवं गोमूत्र युक्त कलर से डॉक्टर मोहन यादव का स्वागत किया गया। साथ ही गैर में निकले लोगों को फ्रूट ज्यूस पैकेट का वितरण किया गया ।
स्वर्णिम भारत मंच के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास्तव ने बताया कि रंग पंचमी पर 12 वें वर्ष स्वर्णिम भारत मंच के तत्वाधान में द्वारकाधीश श्री कृष्ण के आंगन गोपाल मंदिर पर मालवी रापट रोलिया का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी शहरवासियों ने जमकर टमाटर के रस से देशी होली खेली गई । सांसद अनिल फिरोजिया, महापौर मुकेश टटवाल सहित कई समाजिक और राजनेताओं की उपस्थिति रही । वहीं मुख्यमंत्री की अगुवाई में आयोजित श्री कृष्ण सुदामा रंग उत्सव का स्वागत किया गया । मुख्यमत्री के आव्हान पर स्वर्णिम भारत मंच ने प्राकृतिक होली खेलने के लिए गाय के गोबर और गो मूत्र का कलर बनाया । इस अवसर पर स्वर्णिम भारत मंच ने शहर वासियों को श्री विनायक वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से फ्रूट ज्यूस पैकेट बांटे । कार्यक्रम को सफल बनाने में जैकी ठाकुर, अभय नरवरिया, चेतन अहिरवार, रितेश पाठक, आकाश सोनी, चेतन श्रीवास्तव, संदीप व्यास, जितेंद्र पाल, विरेन्द्र सिंह ठाकुर आदि का सहयोग रहा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *