गुरुवर इंदौर पधारों हम को भी तारों

इंदौर (राजेश जैन दद्दू)। दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र बनेडिया जी में श्री दिगंबर जैन सिद्ध क्षेत्र अष्टापद बद्रीनाथ के अध्यक्ष श्री आदित्य कासलीवाल, महामंत्री कीर्ति पांड्या एवं ट्रस्टी श्री ललित बड़जात्या, ने विशुद्ध कुल गोरव परम पूज्य, श्रुतसंवेगी मुनि श्री आदित्य सागर जी अप्रमित सागर जी सहज सागर जी एवं छुल्लक श्रेयस सागर जी महाराज संसघ को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया
धर्म समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने बताया कि इस अवसर पर अध्यक्ष श्री आदित्यजी कासलीवाल ने मुनिश्री को अष्टापद तीर्थ का पोस्टर एवं विकास गाथा की पुस्तक भेंट की इस अवसर पर दिगंबर जैन सामाजिक संसद के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्री दिलीप पाटनी, प्रिंसपालजी टोंग्या, कुशलराज जैन, राजेंद्रजी सोनी एवं अनेक गुरु भक्त भी उपस्थित थे ।
ज्ञात रहे कि प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की निर्वाण स्थली अष्टापद तीर्थ के पट 23 अप्रैल 2026 को आध्यात्मिक श्रमणी, सजग साधिका, आर्यिका रत्न 105 पूर्णमति माताजी ससंघ के सानिध्य में खुल रहे हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *