अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर संगीत कार्यक्रम में महिलाओं का हार्दिक स्वागत किया गया

रतलाम। रतलाम के गुलाब चक्कर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित संगीत कार्यक्रम में महिलाओं का हार्दिक स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में मनोहर मीणा, इदरीश जावेदी, नित्येंद्र एम आचार्य, गीता बोरासी, यशवंत केथवास, कल्पना कछावा, रश्मि कछावा, अर्चना जैन, और माया वर्मा ने भाग लिया। आशीष मिश्रा ने कार्यक्रम का संचालन किया।संगीत भरी शाम में गीतों के गुलदस्ते भेंट किए गए, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सभी ने एक दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *