​डॉ. कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय में ‘खेल सप्ताह’ का शुभारंभ

रतलाम। ​डॉ. कैलास नाथ काटजू विधि महाविद्यालय में ‘खेल सप्ताह’ का शुभारंभ हुआ। प्रथम दिन दिनांक 9-3-2026 को विद्यार्थियों ने खेल भावना का परिचय देते हुए शतरंज और बोरा रेस जैसी प्रतियोगिताओं में अपना दमखम दिखाया। स्पर्धाओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिसके परिणाम निम्नानुसार रहे:
​1. शतरंज प्रतियोगिता (महिला वर्ग): ​प्रथम: चित्रांशी, ​द्वितीय: वंदना कसेरा
​2. शतरंज प्रतियोगिता (पुरुष वर्ग): ​प्रथम: लक्ष्य सोलंकी, ​द्वितीय: विशाल बैरागी
​3. बोरा रेस (Sack Race): ​प्रथम: खुशबू खान, ​द्वितीय: मुस्कान द्ववेदी, ​तृतीय: मयूरी भंसाली।
इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ ने उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रभारी प्रा. डॉ. जितेंद्र शर्मा, सहायक प्राध्यापक डॉ. सोना नागर, हरेंद्र प्रताप सिंह, मीनाक्षी बार्लो एवं कोमल सिंह उपस्थित रहे। ​संस्थान के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये टीम भावना और मानसिक एकाग्रता विकसित करने में भी सहायक होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *