



रतलाम । युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार मेरा युवा भारत फिट इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 9 मार्च ’अस्मिता लीग’ का आयोजन किया गया. इसके तहत जिला रतलाम मे भी महिलाओं की खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं मेरा युवा भारत रतलाम जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि 9 मार्च 2026 को इन प्रतियोगिताओं के साथ साथ कुछ फन एक्टिविटी का भी आयोजन साईस ऐंवम आर्ट्स कॉलेज रतलाम खेल परिसर में आयोजित की गया । इस कार्यक्रम के तहत तीन आयु वर्गों (अंडर 13, 13-18 व 18 से अधिक) में 100 मी., 200 मी. व 400 मी., दौड़, म्यूजिकल चेयर रेस रस्सा कस्सी आयोजन हुआ ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय क्रीड़ा भारती के जिला सचिव अनुज शर्मा वार्ड पार्षद मनीषा चौहान प्राचार्य महाविद्यालय वाय के मिश्रा जिला राष्ट्रीय सेवा योजना संगठक शिव सागर मौर्य जिला खेल अधिकारी रुचि शर्मा, विजय सिंह चौहान जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव द्वारा विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
खेलो इंडिया स्मॉल कुश्ती सेंटर प्रशिक्षक छाया शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता के परिणाम निम्न है
13 वर्ष बालिका में 400 मी में प्रथम सीता भगोड़ा, द्वितीय प्राची गुप्ता, तृतीय आरती निनामा
13 से 18 वर्ष बालिका 400 मी में प्रथम भूमि का डोडियार, द्वितीय अंजलि निनामा, तृतीय आरती गामड़
18 वर्ष से अधिक 400 में प्रथम सुनैना सरवन, द्वितीय पुष्पा मीणा, तृतीय सलोनी कोईवाल 13 वर्ष बालिका 200 मी. में प्रथम भव्या नागर द्वितीय ख्याति सूर्यवंशी, तृतीय प्रतीक्षा सिंह, 13 से 18 वर्ष बालिका 200 मी में प्रथम महिमा, द्वितीय मोनू दांगी, तृतीय दिशा रावत, 18 वर्ष बालिका 200 मी में प्रथम पायल देवड़ा, द्वितीय सुनैना सरवन, तृतीय सरोज पवार, 13 वर्ष बालिका 100 मी में प्रथम प्राची गुप्ता, द्वितीय भावया नागर, तृतीय ख्याति सूर्यवंशी,13 से18 वर्ष 100 मी में प्रथम पायल देवड़ा, तृतीय रानी कटारा,तृतीय प्रियांशी,18 वर्ष से अधिक 100मी में प्रथम भूमिका डोडियार, द्वितीय सलोनी खोईवाल, तृतीय सरोज पवार, रस्सा काशी महिला वर्ग में विजेता महिला एवं बाल विकास, उपविजेता एकलव्य मॉडल विद्यालय सैलाना विजेता रहे।
प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निर्मला डामोर, दुर्गा शंकर मोयल, ममता सिंह, प्रीति चरपोटा, दुर्गा डामोर, कृष्ण गोपाल तिवारी, प्रदीप पवार, अजय भूरिया ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र धूलिया एवं आभार प्रदर्शन जिला युवा अधिकारी सौरभ श्रीवास्तव ने माना।