खेल सप्ताह : रस्सा खींच प्रतियोगिता एवं त्रि टांग दौड़ प्रतियोगिता आयोजित

रतलाम । डॉ.कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय, रतलाम मे खेल सप्ताह के तृतीय दिवस के अन्‍तर्गत आज दिनांक 11-03-2026 को TUG OF WAR,(रस्सा खींच प्रतियोगिता) एवं THREE LEG RACE(त्रि टांग दौड़ प्रतियोगिता) का आयोजन किया गया जिसके अन्‍तर्गत TUG OF WAR (रस्सा खेच प्रतियोगिता )मे प्रथम स्‍थान पुरूष टीम के विजेता दिनेश माल, कुलदीप जोगचन्‍द एवं निमिष त्रिवेदी रहे, महिला टीम की विजेता निरागी जैन, स्‍नेहा राठौर एवं खुशबु खान प्रथम स्‍थान पर रही। उपविजेता पुरूष टीम हर्ष हिरे, दुर्गेश पालीवाल एवं ईशांन वर्मा रहे, साथ ही महीला टीम मे प्रांजल पांचाल, मिनाक्षी पांचाल एवं मिनाक्षी सोलंकी उपविजेता टीम रही।
THREE LEG RACE(त्रि टांग दौड़ प्रतियोगिता)मे प्रथम स्‍थान पर हर्ष हिरे एवं दुर्गेश पालीवाल, द्वितीय स्‍थान कुलदीप जोकचन्‍द एवं निमिश त्रिवेदी रहे। महिला टीम मे प्रथम स्‍थान पर स्‍नेहा राठौर एवं खुशबु खान एवं द्वितीय स्‍थान मिनाक्षी पांचाल एवं मिनाक्षी सोलंकी रही। प्रतियोगिता के प्रभारी सहायक प्राध्‍यापक श्री विजय मुवेल ,प्रभारी प्राचार्य डॉ.जितेंद्र शर्मा, सहायक प्राध्यापक डॉ.सोना नागर,हरेंद्र प्रताप सिंह,लेक्चरर श्री मती मीनाक्षी कुमार , श्री मती कोमल सिंह महाविद्यालय के समस्‍त स्‍टॉफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं सम्मिलित रहे।

Play sound