बीजेएस ने किया कैंसर जागरूकता अभियान




कसरावद। कैंसर की बीमारी हमारे समाज के लिय एक बड़ी बीमारी का रूप लेती जा रही हैं। इसका उपचार बहुत खर्चीला एवं पीड़ादायक होता हैं। I कैंसर की बीमारी के कई प्रकार हैं, इसमें महिलाओं में सर्वाधिक होने वाले कैंसर में सर्वाइकल कैंसर भी है। सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीका है और यह 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को लगाया जा रहा है। वर्तमान में सरकार द्वारा सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क HPV का टीका लगाया जा रहा है। इस टीकाकरण अभियान में इस उम्र की सभी बालिकाओं को टीका लगवाने में सहयोग करे।
उक्त बात मेडिकल ऑफिसर डॉ चंद्रेश दीक्षित ने भारतीय जैन संघटना द्वारा कैंसर जागरूकता अभियान के तहत स्वास्थ केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यकम में संघटना के अध्यक्ष सचिन जैन रायली ने कहा कि बदलते खानपान एवं दिनचर्या के कारण कई बीमारियां हो रही हैं। इसके बीच कैंसर जैसा महारोग भी तेजी से फैल रहा है। कैंसर के प्रति जागरूकता लाने के लिए भारतीय जैन संघटना पूरे देश में अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत आज कैंसर जागरूकता कार्यकम आयोजित किया।
उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सर्वाइकल कैंसर को लेकर निःशुल्क टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसमें 14 से 15 वर्ष तक की बालिकाओं को टीकाकरण किया जा रहा है। इस अभियान को लेकर समाज को जागरूक कर पात्र सभी बालिकाओं को टीके लगवाने में सहभागिता करे। कार्यकम में बीपीएम गिरनार सिंह भूरिया, बीएसी अजय कर्मा, नवीन लूणीया, नगीन धनोते, प्रेमचंदकवाड़, पंकज जैन,अनूप जैन, आशा लूणीया, नमिता लूणीया आदि उपस्थित थे।