श्री सकल पंच राठौर समाज इन्दौर मे सर्वसम्मति से अध्यक्ष नियुक्त

इन्दौर ! श्री सकलपंच राठौर समाज इन्दौर में होली महापर्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी साधारण सभा का आयोजन समाज की धरोहर राठौर विद्या निकेतन पर किया गया । सर्वप्रथम संरक्षक श्री रतनसिंहजी राठौर, विनोद राठौर दादा, सोनू राठौर, हरीश राठौर, पकंज राठौर, विजय देवड़ा एवं अन्य संरक्षको द्वारा दीप प्रज्जलित कर सभा का शुभारंभ किया । साधारण सभा की अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रतनसिंहजी राठौर ने की ।
उसके पश्चात पूर्व अध्यक्ष मनोज राठौर द्वारा सभी संरक्षको का स्वागत किया गया। इस वर्ष का आय व्यय पत्रक का वाचन महामंत्री श्री विजय राठौर द्वारा किया गया । उसके पश्चात समाज की प्रगति एवं विकास के लिए समाजजनों से सुझाव आमंत्रित किये गये जिसमें अनकों समाजजनों ने अपने सुझाव समाज को प्रदान किये ।
संरक्षको के सुझाव पर सैकड़ो समाज बंधुओं की उपस्थिति में समन्व्य समिति के अध्यक्ष श्री रतनसिंहजी राठौर ने कहा कि समाज की प्रगति और विकास के लिए समाज में चुनाव नही बल्कि साथ में मिलकर कार्य करना चाहिये । समाजहित में अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों द्वारा संरक्षकगणों के सुझाव तथा समन्वय समिति के दिशा-निर्देशो के अनुसार श्री ललित राठौर को सर्वानुमति से श्री सकलपंच राठौर समाज का अध्यक्ष, श्रीराम मंदिर पिंजारा बाखल समिति का अध यक्ष श्री गोविन्द राठौर तथा राठौर बगीची निर्माण समिति का अध्यक्ष श्री अशोक राठौर तथा संयोजक की सोनू राठौर पूर्व पार्षद को नाम का प्रस्ताव रखा गया जिसे उपस्थितजनों ने अपना हाथ उठाकर सहमति प्रदान की । सभा में उपस्थित समाजबंधुओं ने तीनो अध्यक्षों का केसरिया दुपट्टे एवं माला से स्वागत कर बधाई दी । अंत में सभी को मिष्ठान वितरित किए गये । सभा का संचालन श्री सोनू राठौर पूर्व पार्षद द्वारा किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *