गुलाब चक्कर 11 दिवसीय योग शिविर का शंखनाद

  • नर नारी योग के लिए समय निकाले – ओम प्रकाश मिश्र
  • धरातल सहित सोशल योग क्रांति भी जरूरी – आचार्य

रतलाम । पतंजलि योगपीठ हरिद्वार युवा भारत रतलाम, अनुनाद सांस्कृतिक सेवा एवं जनकल्याण समिति के अजीत जैन, योगगुरु विशाल कुमार वर्मा के प्रयासों से हर जन सर्व धर्म सदभाव लिए योग से निरोग महायज्ञ प्रकृति योग संगीत त्रिवेणी संगम स्वास्थ्य से समृद्धि जीवदया ही परमार्थ सेवा संकल्प लिए 11 दिवसीय नि:शुल्क इंटिग्रेटेड योग ध्यान शिविर 12 मार्च से 22 मार्च 2026 तक प्रातः 06 से 08 बजें तक ह्दय केन्द्र गुलाब चक्कर स्थित दीप प्रज्वलन कर योग शंखनाद किया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ रंगकर्मी ओम प्रकाश मिश्र, समाजसेवी श्रेष्ठ नवनिर्माण फाउंडेशन के नरेंद्र श्रेष्ठ, नव योग शिक्षक विवेक शर्मा की उपस्थिति में योग शिविर संयोजक अजीत जैन, नगर योग गुरु विशाल कुमार वर्मा द्वारा गमछा शाल मालाओं से सम्मानित किया गया।
योग सत्र के दौरान 80 वर्षीय योग साधना में विलीन जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए ओम प्रकाश मिश्र ने संबोधित किया अष्टांग योग चक्रों आवृतियों के मूलतत्व से परिचित कराया शरीर बाहरी रूप से हार्ड वेयर के समान वही मन आंतरिक अंग साफ्टवेयर की तरहा जो एक दुसरे के सहयोगी हैं वर्तमान समय हर नर नारी गृहणियों बहन बेटियों को योग मार्ग पर चलना अति आवश्यक हो गया है समय निकाले सुबह से ही परिवार के देखरेख में अपने शरीर को तपा देना तप त्याग का भाव लिए शारीरिक मानसिक बौद्धिक विकृतियों की उत्पत्ति होना स्वाभाविक हैं रोग मुक्ति के लिए योग से जुडाव बहुत जरुर हैं प्रकृति जीवात्मा संरक्षण सदकर्म के लिए सदैव प्रयत्नशील रहें आभार व्यक्त करते हुए योगगुरु नित्येन्द्र आचार्य ने कहा धरातल सहित सोशल योग क्रांति भी भविष्य की नींव मजबूत करने में सहायक बन रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *