समाज सेवा में योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया

रतलाम। रतलाम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर सिंधी साहित्य अकादमी (म.प्र. संस्कृति परिषद, भोपाल) एवं भारतीय सिंधु सभा, रतलाम के सहयोग से श्री गुरुनानक भवन में अखिल भारतीय सिंधी कवयित्री सम्मेलन भव्यता के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम महिला शक्ति को समर्पित रहा और संचालन भी महिला शक्ति द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती हिना केवलरामानी (वरिष्ठ मंडल वाणिज्यिक प्रबंधक, वेस्टर्न रेलवे) रहीं। विशेष अतिथि अतिथियों में सिंधी साहित्य अकादमी के निदेशक और भारतीय सिंधु सभा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री राजेश कुमार वाधवानी थे। देशभर से आई कवयित्रियों ने अपनी काव्य प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इस अवसर पर समाज सेवा में योगदान देने वाली महिलाओं का सम्मान किया गया।
विनोद कर्मचंदानी ने सभी संस्थाओं से महिलाओं की 33% भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने बड़ी स्क्रीन पर टी-20 फाइनल देखा और भारत की जीत का उत्सव मनाया।