देश में हर साल सवा लाख महिलाये आ रही है सर्वाइकल कैंसर की चपेट में

जावरा (अभय सुराणा)। सर्वाइकल कैंसर के विरुद्ध राष्ट्रीय एच पी वी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रतलाम डॉ संध्या बेलसरे के मार्गदर्शन में आज न्यू मैटरनिटी विंग सिविल हॉस्पिटल जावरा में दक्षिता, डा दीपक पालड़ीया ने एचपीवी टीका लगवाया, प्रभारी सुपरवाइजर शैलेन्द्र कुमार दवे ने बताया कि डॉक्टर्स अनुसार किशोर अवस्था में वेक्सिनेशन से इस बीमारी से बचाव का सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है। बाजार में इस टीके की कीमत लगभग चार से पांच हजार रुपए है लेकिन सरकार पूरी तरह से इसे मुफ्त में उपलब्ध करा रही हैं,डा दीपक पालड़ीया ने सभी अभिभावकों, जनप्रतिनिधियो, एवं स्वास्थ्य कर्मियों से अपील की है इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दे, बीमारी के इलाज से बेहतर है कि समय रहते बचाव करे। सिविल हॉस्पिटल जावरा में प्रतिदिन एच पी वी टीकाकरण कार्य किया जा रहा है।दिनांक 28 फ़रवरी से आज तक कुल 31 टीके किशोरी बालिकाओं को लगाएं गए हैं दौरान सीबीएमओ डा शंकरलाल खराड़ी,डा अतुल मंडवारिया, बसंतीलाल मईडा, रघुनंदन पाटीदार, रामनिवास पाटीदार,इना दास,तरुण उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *