जेएसजी सेंट्रल की पारिवारिक सभा संपन्न

उत्साह और उल्लास का उड़ा खूब गुलाल,रँगपंचमी पर खूब हुई धमाल

जावरा (अभय सुराणा)। भारतीय संस्क्रति में रंगों का विशेष महत्व है और ये हरे नीले लाल गुलाबी रंग से जब हम सरोबार होते है तो मानो सारी दुनिया खुशियों से सजी लगती है और इस पर्व पर सभी एक दूजे को प्यार से रंग लगाते है रँगपंचमी का यह त्योहार सभी के लिए महत्वपूर्ण होता है और हम इसके आने का।बेसब्री से इंतजार करते है क्योंकि यह प्रेम और अपनत्व का प्रतीक है उक्त विचार जेएसजी सेन्ट्रल अध्य्क्ष संजय सुराणा ने व्यक्त किए जेएसजी सेन्ट्रल की पारिवारिक सभा रंग उत्सव का आयोजन किया गया जिसमे सुबह से सदस्य एक दूजे को रंग लगाकर शुभकामनाएं व्यक्त कर रहे थे एवम डीजे की धुन पर डांस कर रहे थे । आकर्षक कपल गेम ने सभी को आनंद से परिपूर्ण कर दिया और सभी ने ठहाकों ओर मस्ती के साथ इस पार्टी का आनंद लिया ।
इसी क्रम में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मातृशक्तियो का सम्मान भी किया गया एवम इस आयोजन की सम्पूर्ण जवाबदारी भी महिला दिवस के दिन सयोजक के रूप में श्रीमतीं सुचिता टुकड़ियां,नीलिमा जैन,अंतिम भण्डारी,किरण भाचावत ने संभाली एवम मातृशक्तियो का सम्मान श्रीमतीं हंसा सुराणा,सोनल चत्तर,प्रिया दख,दिव्या ललवानी,स्वाति चोरडिया,श्वेता कोचट्टा,कविता डूंगरवाल आदि ने किया। इस अवसर पर हिम्मत धारीवाल,विनोद ओस्तवाल,निलेश टुकड़ियां, राजेश भंडारी मनोज दख, संजय भंडारी विकास जैन,अरुण भण्डारी, राजेश भाचावत,विनोद लुनिया,सुनील चपडोद,महावीर डांगी,प्रतीक डूंगरवाल,अतुल ललवानी,अरविंद जैन,राजेश संघवी,अंतिम कोलन आदि सदस्य उपस्थित थे। संचालन सचिव अमित चत्तर ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *