निगम का वर्ष 2026-27 का बजट महापौर परिषद में प्रस्तुत

बजट निगम परिषद में प्रस्तुत करने हेतु महापौर परिषद ने दी स्वीकृति

रतलाम 13 मार्च। महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता में आयोजित महापौर परिषद की बैठक में निगम के वर्ष 2026-27 के आय-व्यय पत्रक (बजट) पर चर्चा की गई । महापौर परिषद के सदस्यों द्वारा आय-व्यय पत्रक (बजट) में अनुमानित प्रावधानों में रखे गए आंशिक संशोधनों को बजट में शामिल कर वर्ष 2026-27 वित्तिय वर्ष बजट को सर्वानुमति से पारित करते हुए निगम परिषद में रखे जाने की स्वीकृति प्रदान की।
आयोजित बैठक में फुलमण्डी चौराहे से हाकिमवाड़ा तक की सड़क का नाम भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका एवं समाज सुधारिका तथा मराठी कवियत्री श्रीमती सावित्रीबाई फुले मार्ग रखे जाने एवं साक्षी पेट्रोल पम्प वाले तिराहे का नाम श्री रघुवीर टाट वाले महाराज पर के नाम पर रखे जाने के प्रस्ताव परिषद में रखे जाने की स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई।
इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के तहत एएचपी घटक के माध्यम से आवासहीन परिवारों को किफायती दरों पर आवास उपलब्ध कराये जाने के तहत रतलाम नगर निगम को 4499 ईडब्लयूएस आवास निर्माण के दिये गये लक्ष्य के तहत डीपीआर तैयार किये जाने के लिये कंसलटेंट नियुक्त किये जाने हेतु प्रतिशत दर पर निविदा आमंत्रित किये जाने की स्वीकृति महापौर परिषद द्वारा प्रदान की गई।
प्रधानमंत्री आवास योजना के एएचपी घटक अर्न्तगत डीपीआर-3 बंजली निर्मित एलआईजी फ्लेट का प्रथम आओ प्रथम पाओ के आधार पर 4 एलआईजी फ्लेट का अस्थाई आवंटन किये जाने के प्रस्ताव पर स्वीकृति प्रदान की गई। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास योजना-षहरी 2.0 के अन्तर्गत बीएलसी घटक के में दावा आपत्ति उपरांत पात्र पाये गये 15 हितग्राहियों की अंतिम सूची को महापौर परिषद ने अनुमोदन प्रदान कर सूची जिला कलेक्टर रतलाम को प्रेषित किये जाने के स्वीकृति प्रदान की।
आयोजित बैठक में महापौर प्रहलाद पटेल के अलावा महापौर परिषद सदस्य भगतसिंह भदौरिया, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी के अलावा निगम अधिकारी महेश सिरोहिया, राहूल जाखड़, विजय बालोद्रा, राजेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र पुरोहित, बलवंतसिंह राठौर, कैलाश गेहलोत आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *