
रतलाम 13 मार्च । महापौर प्रहलाद पटेल के निर्देशानुसार नगर निगम शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ सलाहकार समिति की बैठक समिति प्रभारी रामू भाई डाबी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
आयोजित बैठक में अनुशंसा की गई कि वृद्वावस्था, दिव्यांग सहित अन्य पेंशन के हितग्राहियों का वार्षिक सत्यापन शीघ्र-अतिशीघ्र किया जाये ताकि पेंशनधारियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
आयोजित बैठक में समिति प्रभारी रामूभाई डाबी के अलावा समिति सदस्य धर्मेन्द्र रांका, रणजीत टांक, श्रीमती देवश्री पुरोहित, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती आशा रावत, श्रीमती मीनाक्षी सेन समिति सचिव जितेन्द्र राठौर आदि उपस्थित थे।