जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक की साधारण सभा आयोजित

रतलाम। जैन सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक की साधारण सभा जलसा गार्डन में राष्ट्रीय महिला दिवस का सप्ताह मनाते हुए आयोजित की गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर स्मिता जी शर्मा रहे ,विशेष अतिथि ग्रुप अध्यक्ष अभय जी मुणत रहे।
मुख्य अतिथि डॉक्टर स्मिता शर्मा ने कैंसर के बारे में जानकारियां प्रस्तुत की और कैंसर के लिए जागरूकता फैलाने का उन्होंने आवहान किया। ग्रुप सदस्य डॉ नेहा जैन द्वारा मुख्य अतिथि डॉक्टर अस्मिता जी शर्मा का जीवन परिचय और उनके द्वारा रतलाम शहर और जिले में किए गए कार्यों की जानकारी दी। राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित महिला सशक्तिकरण के ऊपर ,”हमें भी कुछ कहना है” विषय पर श्रीमती शोभना जयंतीलाल जी जैन, श्रीमती संगीता संजय बाफना,श्रीमती अनुभा आशीष गादिया,श्रीमती अलका जय गंग, आदि महिलाओं द्वारा अपने विचार प्रकट किए गए। इस पर उन्हें पुरस्कार प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। मनोजक कार्यक्रम जयंतीलाल जी जैन और प्रकाश जी वहोरा द्वारा ज्ञानवर्धक खेल का और गायन का आयोजन किया गया और मनोरंजन में प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार प्राप्त करने पर उन्हें पुरस्कार दिया गया।कार्यक्रम का संचालन जैन सोशल सोशल ग्रुप रतलाम क्लासिक सचिव संजय बाफना और आभार प्रदर्शन भावेश वागरेचा द्वारा किया गया इस अवसर पर प्रकाश मूणत ,सुनील भटेवरा, निलेश मुणत राजेश रांका, सुभाष सेठिया, दिलीप गेलड़ा, चंदन दख, रितेश लोधा आजाद जैन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *