कार्यकर्ताओं से सदेव जुडी रहती है भाजपा:- जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय

रतलाम 17 मार्च । भारतीय जनता पार्टी के पिपलोदा मंडल मे पं.दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 के तहत मंडल प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि भाजपा संदेव कार्यकर्ताओं से जुड़ी रहती है, कार्यकर्ताओं के बल के आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है।
मंडल प्रषिक्षण वर्ग के आरंभ मे दीपप्रजलन एवं माल्यार्पण किया गया। प्रशिक्षण वर्ग के दौरान जिला महामंत्री महेश सोनी, नानालाल अटोलिया, हरिराम शाह, मंडल अध्यक्ष दिनेश पाटीदार, जिला सह कार्यालय मंत्री राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा उपस्थित रहे।

Play sound