

अहमदाबाद। नगर के सिवाँची मालाणी जैन संघ (उत्तर ) के वर्ष 2026-28 कार्यकाल हेतु नूतन कार्यकारिणी का गठन सर्व सहमति से मणिलक्ष्मी तीर्थ में किया गया संस्था के मीडिया प्रभारी मुकेश आर. चौपड़ा ने बताया कि निवर्तमान अध्यक्ष राजेन्द्र भंसाली ने आगामी दो वर्षीय कार्यकाल हेतु नवीन टीम की घोषणा की जिसमें अध्यक्ष महावीर छाजेड़ – जसोल,
प्रथम उपाध्यक्ष भरत गोठी – बालोतरा, द्वितीय उपाध्यक्ष किशोर सालेचा- जसोल, सचिव अशोक मांडोत- जसोल, सहसचिव विजयराज चौपड़ा – बालोतरा, कोषाध्यक्ष तेजराज मेहता – जसोल,सह कोषाध्यक्ष महावीर जीरावला – बालोतरा, संगठन मंत्री जिग्नेश सालेचा – बालोतरा, संयोजक जीतू सोलंकी – बालोतरा को बनाया गया , नव चयनित सभी पदाधिकारियों को समाजजनों ने बधाइयां प्रेषित की । नव चयनित अध्यक्ष महावीर छाजेड़ ने सभी सदस्यों से संस्था के विकास हेतु सहयोग की अपील की व भविष्य में समाज के भवन निर्माण की भावना संघजनों के समक्ष रखी ।
संस्था द्वारा लाभार्थियों के सहयोग से मणि लक्ष्मी तीर्थ यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । यात्रा दरम्यान सदस्यों ने मंदिर में सेवा पूजा , दर्शन के साथ साथ विभिन्न खेलो का भी लुत्फ उठाया ।