जल गंगा संवर्धन अभियान का आज होगा शुभारंभ

रतलाम 18 मार्च । जलाशयों की सफाई, पौधा रोपण, छोटी नदियों, तालाबों व अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण के लिये शासन द्वारा चलाये जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारंभ नगर निगम तिराहे पर सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री माननीय श्री चेतन्य जी काश्यप के मुख्य आतिथ्य, महापौर प्रहलाद पटेल की अध्यक्षता, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, जलकार्य एवं सीवरेज समिति प्रभारी एवं नेता पक्ष भगतसिंह भदौरिया, स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन समिति प्रभारी विशाल शर्मा के विशेष आतिथ्य में आज 19 मार्च गुरूवार को प्रातः 11ः00 बजे किया जाकर दो मुंह की बावड़ी की साफ-सफाई का कार्य किया जायेगा।
इस अवसर पर निगम आयुक्त अनिल भाना, महापौर परिषद सदस्य पप्पू पुरोहित, श्रीमती अनिता कटारा, दिलीप कुमार गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, मनोहरलाल राजू सोनी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी के अलावा पार्षदगण, निगम अधिकारी एवं कर्मचारी सहित नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *