“हर घर की छत पर रखें एक सकोरा, हजारों पक्षियों को मिल सकता है गर्मी में जीवनदान” – राजकुमार हरण

पुण्य स्मृति में गुड़ी पड़वा पर  मुक पक्षियों के लिए सकोरे वितरित होंगे

जावरा (अभय सुराणा) । शहर में बढ़ती गर्मी को देखते हुए मुक पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की जा रही है। स्वर्गीय श्रीमती रजनी अरोड़ा (धर्मपत्नी श्री हरिनारायण अरोड़ा) तथा स्वर्गीय श्रीमती कुसुम बाई मांडोत (धर्मपत्नी स्व. श्री शांतिलाल जी मांडोत कलाकंद सेठ) की पुण्य स्मृति में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा मुक पक्षियों के लिए सकोरे (मिट्टी के पानी के पात्र) का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
यह कार्यक्रम गुड़ी पड़वा (चैत्र शुक्ल प्रतिपदा) 20 मार्च 2026, शुक्रवार को दोपहर 1 बजे भावना स्टूडियो, आजाद चौक जावरा पर आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य तपति गर्मी में पानी के लिए तरसते मुक पक्षियों को राहत पहुंचाना और समाज में जीव दया की भावना को प्रोत्साहित करना है।
अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष राजकुमार हरण ने बताया कि यदि प्रत्येक घर की छत या आंगन में एक सकोरा भी रखा जाए तो गर्मी के दिनों में हजारों पक्षियों को जीवनदान मिल सकता है तथा उनकी प्यास बुझाई जा सकती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर पर पहुंचकर निःशुल्क सकोरे प्राप्त करें और मुक पक्षियों के लिए अपने घरों में जल की व्यवस्था कर इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें।

Play sound